• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
संजयग्राम
  • समाचार
  • अमेज़न
  • इन्शुरन्स
  • जीवन-परिचय
  • ट्रैवल
  • बिजनेस
  • अन्य
    • ऑटो
    • टीवी
    • दुनिया
    • सरकारी योजना
    • हेल्थ
No Result
View All Result
  • समाचार
  • अमेज़न
  • इन्शुरन्स
  • जीवन-परिचय
  • ट्रैवल
  • बिजनेस
  • अन्य
    • ऑटो
    • टीवी
    • दुनिया
    • सरकारी योजना
    • हेल्थ
No Result
View All Result
संजयग्राम
No Result
View All Result
Home समाचार

4 लाख में बेचना था, आरोपी बोली- एग देकर मिलते थे सिर्फ 2 हजार रुपए, बच्चा बेच हम लाखों कमा लेते

संजयग्राम by संजयग्राम
23/08/2020
in समाचार
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Had To Sell For 4 Lakhs, The Accused Used To Get Bid Only 2 Thousand Rupees, We Could Earn Millions By Selling The Child

जालंधर6 घंटे पहले

Best Web Hosting Service
  • कॉपी लिंक

पुलिस की मेहनत से बच्चा वापस मिलने पर परिवार की सांस में सांस आई।

  • सिविल अस्पताल से चोरी बच्चा नकोदर से बरामद: दर्जा-4 महिलाकर्मी समेत 5 गिरफ्तार
  • चोरी का कोड वर्ड: टारगेट का जन्म हो गया, इंतजार करो, डीएनए टेस्ट कराएगी पुलिस

सिविल अस्पताल के बच्चा वार्ड से वीरवार दोपहर किडनैप किए गए नवजात बच्चे को पुलिस ने नकोदर से बरामद कर पांच लोग अरेस्ट किए। गैंग की किंगपिन 28 साल की एग डोनर दविंदर कौर उर्फ अमन निकली। पकड़ी जाने पर बोली, एग बेचकर सिर्फ 2 हजार रुपए मिलते थे। बच्चा बेच हम लाखों कमा लेते। दविंदर ने गायनी वार्ड में दर्जा चार कर्मचारी (सफाई सेवक) 28 साल की किरन से मिलकर बच्चा किडनैप किया।

पुलिस ने नकोदर की खुर सैदपुर कॉलोनी की दविंदर कौर, उसके पति 25 साल के रंजीत सिंह, गांव महेड़ू के कांग्रेस पार्टी के नेता व पंचायत मेंबर गुरप्रीत सिंह गोपी, उसके ड्राइवर गुरप्रीत सिंह पीता और लम्मा पिंड की रहने वाली सफाई सेवक किरन को अदालत में पेश कर 2 दिन का रिमांड लिया है। बच्चा 4 लाख रुपए में बेऔलाद दंपति को बेचना था।

वीरवार दोपहर कबीर विहार की खुशबू ने बेटे को जन्म दिया था। बच्चे की दादी फाइल बनवाने गई थीं। वापस लौटीं तो बच्चा गायब था। सीपी जीएस भुल्लर ने कहा कि कोई क्लू नहीं था कि बच्चा कौन ले गया? एडीसीपी वत्सला गुप्ता, एसीपी हरसिमरत सिंह, सीआईए स्टाफ के इंचार्ज हरमिंदर सिंह सैनी और एसएचओ रछपाल सिंह की टीम ने मामला ट्रेस किया।

सीपी ने कहा कि इन्वेस्टिगेटिंग टीम को सम्मानित किया जाएगा। बच्चा खरीदने वाली पार्टी का पता लगाया जा रहा है। बच्चा न मां ने ठीक से देखा था और न फैमिली ने। इसलिए पुलिस डीएनए टेस्ट करवाएगी। डीएनए टेस्ट से आरोपियों के खिलाफ पुख्ता सबूत बन जाएगा।

  • पूरी साजिश मास्टरमाइंड की जुबानी
  • ऐसे गरीब परिवार का बच्चा चुराना था, जिसका पहले से ही बेटा हो

एग डोनर के कारण जिले के कई बेऔलाद मेरे टच में थे…
8वीं तक पढ़ाई के कारण कहीं कोई अच्छी नौकरी नहीं मिली। घर खर्च चलाने के लिए एग डोनर बनी तो कई बेऔलाद दंपति संपर्क में आने लगे। पहले पति की मौत के बाद रंजीत से शादी की। दो बेटे हैं। एक महीना पहले अस्पताल की सफाईकर्मी किरन से दोस्ती हो गई। एक हफ्ता पहले पता चला कि किसी को बच्चा चाहिए। चार लाख तक मिल जाएंगे। सोचा बैठे-बैठाए पैसा कमाने का मौका है। गायनी वार्ड में ड्यूटी करने वाली किरन से बात की तो वो मान गई।

किरन का फोन आया कि किसी गरीब महिला की डिलीवरी हाेनी है। बेटा हुआ तो काम बन जाएगा। हम दोनों ने सोचा कि गरीब परिवार ज्यादा हंगामा नहीं करेगा। कोरोनाकाल में पुलिस भी एक-दो दिन बाद ठंडी पड़ जाएगी। ऐसा गरीब परिवार हो जिसका पहले से बेटा हो। पति ने माेहल्ले में रह रहे गुरप्रीत सिंह पीता को राजी किया। उसका काम सिर्फ बच्चा लेकर आने का था। सब प्लान के मुताबिक हुआ और 55 मिनट में बच्चा हमारे पास था।

प्लान पक्का था, उम्मीद नहीं थी पुलिस सब पता लगा लेगी
सात साल से सफाई का काम कर रही हूं। बच्चा देने पर 80 हजार का ऑफर मिला तो लालच आ गया। दविंदर से उधार लिए 2 हजार रुपए भी देने थे। सो मान गई। एक बजे पता चला बेटे का जन्म हुआ है। तौलिया और डाइपर मंगवाया। साथियों को बताया, टारगेट का जन्म हो चुका है। इंतजार करो।

बच्चे की दादी फाइल बनवाने गई ताे नर्स ने बच्चा मशीन में रख दिया। डेढ़ बजे शिफ्ट बदलते ही मैंने फुर्ती से बच्चा उठा लिया। शक न हो, इसलिए दोबारा ड्यूटी पर आ गई। आधी रात को पुलिस घर पहुंच गई तो घबरा गई। सोचा नहीं था पुलिस को इतनी जल्दी पता चल जाएगा।

शाबाश! पुलिस से ऐसी ही तत्परता की उम्मीद

36 घंटे तक खोजबीन के बाद पुलिस ने बच्चा सकुशल परिवार को सौंपा।

गाड़ी का एलॉय व्हील बना सुराग धार्मिक स्थल से बच्चा ढूंढ निकाला

शुक्रवार को जांच टीम ने शहीद उधम सिंह नगर के सीसीटीवी देखे ताे बोलेरो पर संदेह हुआ। गाड़ी 12. 40 पर आई और 1.35 पर वापस गई। एलॉय व्हील देखकर जांच में जुटी पुलिस नकोदर रोड पहुंची और सबसे पहले इंश्योरेंस एजेंट गुरप्रीत सिंह गोपी को पकड़ा। उसने बताया बच्चा दविंदर कौर के पास है। ड्राइवर पीता दविंदर कौर के मोहल्ले में रहता है। 10वीं पास पीता कतर से लौटकर कांग्रेस नेता गुरप्रीत गोपी की गाड़ी चलाता है।

कुछ दिन पहले मेरी बेटी हुई है, ऐसा लगा कोई मेरा बच्चा ले गया : एसीपी
एसीपी हरसिमरत सिंह बोले, नवजात बच्चा अगवा होने की खबर से मन परेशान था। फैमिली का दर्द देख ऐसा लगा जैसे मेरी बेटी को कोई ले गया हाे। हाल में बेटी का जन्म हुआ है। सीपी पल-पल के इनपुट के साथ अपना तजुर्बा शेयर कर रहे थे। मैडम वत्सला गुप्ता क्राइम सीन पर आ गईं। शुक्रवार सुबह सीसीटीवी से क्लू मिला और आधी रात को बच्चा रिकवर कर लिया।

0

हेल्थ इन्शुरन्स क्या है?

Previous Post

लॉकडाउन के चलते दिनभर बंद रहे जिले के सभी बाजार, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

Next Post

ORILEY AYURVEDA O2 OR6LM07 6 Layer Face Mask with Filter Valve Nose Mouth Respirator for Men & Women (White, 1 PC)

Next Post

ORILEY AYURVEDA O2 OR6LM07 6 Layer Face Mask with Filter Valve Nose Mouth Respirator for Men & Women (White, 1 PC)

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

  • Trending
  • Comments
  • Latest
50 ऐसे प्रोडक्ट जो भारत में सबसे ज्यादा बिकते है

50+ ऐसे प्रोडक्ट जो भारत में सबसे ज्यादा बिकते है !

15/07/2020
yami-gautam

यामी गौतम की जीवनी, आयु, ऊँचाई, पति, प्रेमी, परिवार, विकी

31/05/2020
Jio-DTH-leaked-image

Jio DTH बुकिंग शुरू- भारत में Jio SET-TOP बॉक्स प्लान, चैनल सूची, मूल्य प्राप्त करें

07/06/2020

मनोज मुंतशिर विकी, आयु, पत्नी, बच्चे, परिवार, जीवनी और अधिक

04/09/2020
50 ऐसे प्रोडक्ट जो भारत में सबसे ज्यादा बिकते है

50+ ऐसे प्रोडक्ट जो भारत में सबसे ज्यादा बिकते है !

458
एलआईसी-नवजीवन-पॉलिसी

एलआईसी नवजीवन प्लान – बेनिफिट्स और रिव्यु

10
एलआईसी-जीवन-सरल

एलआईसी जीवन सरल पॉलिसी – बेनिफिट्स, विशेषताएं और पालिसी रिव्यु

8
हेल्थ-इन्शुरन्स

हेल्थ इन्शुरन्स क्या है? (Health Insurance Kya Hai)

6

Sparx Most Sylish and Trending Shoes

16/01/2021

Apara Traditional Jewellery Gold Plated Jewellery Set for Women (Golden) (RC1N128N628R)

16/01/2021

Raisons Re-usable and Washable Pure Cotton Hand Gloves for Multi-Purpose, Free Size, White, 3 Pair

16/01/2021

Oshano Men’s Slim Fit Stylish Blazer Poly Viscose Blazer for Casual/Formal

15/01/2021

Recent News

Sparx Most Sylish and Trending Shoes

16/01/2021

Apara Traditional Jewellery Gold Plated Jewellery Set for Women (Golden) (RC1N128N628R)

16/01/2021

Raisons Re-usable and Washable Pure Cotton Hand Gloves for Multi-Purpose, Free Size, White, 3 Pair

16/01/2021

Oshano Men’s Slim Fit Stylish Blazer Poly Viscose Blazer for Casual/Formal

15/01/2021

हमारी लेटेस्ट पोस्ट

  • Sparx Most Sylish and Trending Shoes
  • Apara Traditional Jewellery Gold Plated Jewellery Set for Women (Golden) (RC1N128N628R)
  • Raisons Re-usable and Washable Pure Cotton Hand Gloves for Multi-Purpose, Free Size, White, 3 Pair
  • Oshano Men’s Slim Fit Stylish Blazer Poly Viscose Blazer for Casual/Formal
  • DeVry Polycotton Army Color Jegging for Women and Girls, Combo Jegging Free Size (28 to 34 inch, Pack of 2)

जरूर पढ़े –

तमन्ना भाटिया आयु

अरुण जेटली की जीवनी

ऋतिक रोशन विकी

अमित शाह की जीवनी

दिशा पटानी की जीवनी

हेल्थ इन्शुरन्स क्या है

बेस्ट हेल्थ इन्शुरन्स कंपनी इन इंडिया

संजयग्राम हिंदी ब्लॉग आप लोगों तक ताजा समाचार और इन्शुरन्स, यात्रा, व्यापार से सम्बंधित लेख प्रस्तुत करता है।

Follow Us

India News       NCR News

Browse by Category

  • अमेज़न
  • इन्शुरन्स
  • जीवन-परिचय
  • टीवी
  • ट्रैवल
  • फैशन
  • बिजनेस
  • मोबाइल
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • हेल्थ

Recent News

Sparx Most Sylish and Trending Shoes

16/01/2021

Apara Traditional Jewellery Gold Plated Jewellery Set for Women (Golden) (RC1N128N628R)

16/01/2021
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2021 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2021 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.