संजयग्राम
  • समाचार
  • अमेज़न
  • इन्शुरन्स
  • जीवन-परिचय
  • ट्रैवल
  • बिजनेस
  • अन्य
    • ऑटो
    • टीवी
    • दुनिया
    • सरकारी योजना
    • हेल्थ
    • Best Amazon Products
    • Best Amazon Products
No Result
View All Result
  • समाचार
  • अमेज़न
  • इन्शुरन्स
  • जीवन-परिचय
  • ट्रैवल
  • बिजनेस
  • अन्य
    • ऑटो
    • टीवी
    • दुनिया
    • सरकारी योजना
    • हेल्थ
    • Best Amazon Products
    • Best Amazon Products
No Result
View All Result
संजयग्राम
No Result
View All Result
Home समाचार

लिव इन रिलेशनशिप में रही पूर्व प्रधान पिंकी 5 दिन बाद दोस्त अशोक के घर पहुंची, घर जाने को तैयार नहीं

संजयग्राम by संजयग्राम
25/08/2020
in समाचार
0

  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Pinkie, Former Headmistress Who Was In A Live in Relationship, Reached Friend Ashok’s House After 5 Days, Not Ready To Go Home

बालोतरा20 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पिंकी चौधरी

  • थानाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर लिए बयान, पिंकी ने ससुराल पक्ष पर कार्रवाई करवाने से किया इंकार
  • लापता होने के बाद पूर्व प्रधान पिंकी चौधरी जोधपुर में रह रही थी, इस दरम्यान उसका बेटा भी साथ था

गोलिया गांव स्थित अपने पीहर से कुछ दिन पहले लापता होकर चर्चा में आई समदड़ी की पूर्व प्रधान पिंकी चौधरी रविवार सुबह अपने पीहर गांव गोलिया पहुंच गई। इस दौरान वह अपने पीहर नहीं जाकर अशोक पुत्र सोहनलाल चौधरी के घर पहुंची। अशोक भी पिंकी के साथ था। पूर्व प्रधान ने पुलिस को दिए बयान में अशोक के साथ लिव इन रिलेशनसिप में रहने की बात कही है।

इसके साथ ही पिछले दिनों से सोशल मीडिया पर पिंकी को लेकर चल रही चर्चाओं को विराम लग गया। इधर पुलिस व परिजनों ने भी राहत की सांस ली। पूर्व प्रधान ने बताया कि वह अपनी मर्जी से अकेली गई थी, इस दौरान उसका पुत्र भी साथ था। जब तक उसका तलाक नहीं होता तब तक वह गोलिया निवासी अशोक चौधरी के साथ ही रहेगी। ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ित करने के भेजे गए मेल के बारे में पुलिस से किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं करने की बात कही।

उल्लेखनीय है कि समदड़ी पूर्व प्रधान पिंकी चौधरी पांच दिन पहले घर से पीहर जाने का कहकर निकली थी, लेकिन वह पीहर नहीं पहुंची। इस पर दो दिन बाद उसके पिता ने गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया। पूर्व प्रधान के घर से गायब होने की जानकारी मिलते ही पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। पुलिस ने शक के बिनाय पर इधर-उधर तलाश शुरु की, लेकिन पिंकी का पता नहीं चला।

रविवार सुबह समदड़ी थानाधिकारी मीठाराम चौहान को फोन पर पिंकी चौधरी के पीहर गोलिया चौधरियान में होने की सूचना मिली। इस पर पुलिस वहां पहुंची, लेकिन पूर्व प्रधान अपने पीहर में नहीं मिली। इस पर शक के आधार पर अशोक चौधरी के घर पुलिस पहुंची, जहां पर पूर्व प्रधान मौजूद मिली। इस पर पुलिस ने पिंकी के बयान दर्ज किए।

जिसमें पिंकी ने बताया कि वह अपनी मर्जी से अकेली गई थी। वह पहले और अब सुरक्षित है। वहीं अशोक चौधरी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही है। उसने एसपी व थानाधिकारी को भेजी ई-मेल में ससुराल पक्ष पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं करने की बात कही। वहीं बताया कि उसके ससुर के दबाव के चलते उसके पिता ने गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया है।

बयान में बताया कि जब तक उसका तलाक नहीं होता, वह यहीं रहेगी। इस पर पुलिस बयान लेकर रवाना हुई। बताया जा रहा है कि लापता होने के बाद पूर्व प्रधान पिंकी चौधरी जोधपुर में रह रही थी, इस दरम्यान उसका बेटा भी साथ था। वहीं अशोक चौधरी के भी घर से गायब रहने पर उसका भी पिंकी चौधरी के साथ होना बताया जा रहा है।

  • मैं अपनी मर्जी से घर से निकली थी। मेरे पिताजी के ऊपर ससुराल पक्ष के लोगों ने दबाव देकर गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया। अब उसके ससुराल पक्ष के लोग समाज से बहिष्कृत करने की भी धमकी भी दे रहे हैं। बाकी जो भी मेरी बात है, वो कोर्ट में बताऊंगी। एसपी को भेजी गई ई-मेल के संबंध में ससुराल पक्ष के खिलाफ किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं चाहती हूं। दूसरी शादी के वीडियो अफवाह है। – पिंकी चौधरी, पूर्व प्रधान समदड़ी
  • इत्तला मिली तो अपने पूर्व प्रधान पिंकी चौधरी के पीहर गांव गोलिया चौधरियान पहुंचा। जहां वह नहीं मिली, इस पर अशोक कुमार के घर पहुंचे, जहां पूर्व प्रधान मिली। उसने बयान में बताया कि वह अपनी मर्जी से अकेली गई थी। वह किसी पर भी कार्रवाई करवाना नहीं चाहती है। वहीं अशोक चौधरी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही है। – मीठाराम चौहान, एसएचओ समदड़ी

0

हेल्थ इन्शुरन्स क्या है?

संजयग्राम

संजयग्राम

Related Posts

समाचार

UGC-NET 2020 परीक्षा: राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा स्थगित; नई परीक्षा तिथि की जाँच करें

14/09/2020
समाचार

Zee ने लॉन्च किया मराठी म्यूजिक चैनल ‘Zee Vajwa’

14/09/2020
समाचार

3 साल की अवधि में एनएसई कॉस के बीच प्रमोटर शेयर प्रतिज्ञा; गिरवी रखे गए शेयरों का मूल्य अब 2.77 लाख करोड़ रुपए है

14/09/2020
समाचार

फेसबुक इंडिया ने अरुण श्रीनिवास को वैश्विक व्यापार समूह के निदेशक के रूप में नियुक्त किया है

14/09/2020
समाचार

एनईपी 2020: कठोर सीखने के मॉडल से मुक्त होकर

14/09/2020
समाचार

सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 2 भारत में 1,49,999 रुपये में लॉन्च हुआ; प्री-ऑर्डर 14 सितंबर से शुरू होंगे

11/09/2020

हमारी लेटेस्ट पोस्ट

  • ZENUSS® Car Accessories All Microfiber Car Sponge, Cleaning Brush Long Bristle Handle and
  • Amazon Brand – Solimo Lunaria Fabric 5 Seater LHS  L Shape Sofa (Beige & Brown)
  • WishCare® Premium Jamaican Black Castor Oil For Hair & Skin – Roasted & Pressed – 200 Ml
  • VLSA® 50 Meter Diwali Lighting for Home Decoration 8 Modes Led Lights Home Decor Lights
  • Ayurvelly Naturals Premium Cold Pressed Castor Oil – 100% Pure, Virgin, Unrefined & USDA

जरूर पढ़े –

तमन्ना भाटिया आयु

अरुण जेटली की जीवनी

ऋतिक रोशन विकी

अमित शाह की जीवनी

दिशा पटानी की जीवनी

हेल्थ इन्शुरन्स क्या है

बेस्ट हेल्थ इन्शुरन्स कंपनी इन इंडिया

sanjaygram-logo

संजयग्राम हिंदी ब्लॉग आप लोगों तक ताजा समाचार और इन्शुरन्स, यात्रा, व्यापार से सम्बंधित लेख प्रस्तुत करता है।

Itzcart

Follow Us

Browse by Category

  • अमेज़न
  • इन्शुरन्स
  • कार और बाइक
  • जीवन-परिचय
  • टीवी
  • ट्रैवल
  • फैशन
  • बिजनेस
  • ब्यूटी और हेल्थ
  • मोबाइल
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • हेल्थ

Recent News

ZENUSS® Car Accessories All Microfiber Car Sponge, Cleaning Brush Long Bristle Handle and

24/04/2022

Amazon Brand – Solimo Lunaria Fabric 5 Seater LHS  L Shape Sofa (Beige & Brown)

24/04/2022
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2022 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2022 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.