- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- The Religious Leaders Also Appealed To The People Play Moral Duty, The Environment Will Always Be Saved From Immersion In Our House, Gajanan Will Always Be In Our Courtyard
भोपाल6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- निगम की टीम ही वार्डों से प्रतिमाओं को लेकर आएगी, घाटों पर विधि-विधान से होगा विसर्जन
मिट्टी के गणेश, घर में ही करें विसर्जन… आपके इस एक संकल्प से पर्यावरण बचेगा। साथ ही आपके गणपति बप्पा आपके घर-आंगन में ही रहेंगे। धर्माचार्यों ने भी लोगों से यही अपील की है। इसके अलावा घर पर प्रतिमा विसर्जन नहीं कर पा रहे हैं तो नगर निगम हर वार्ड में प्रतिमाओं के कलेक्शन के लिए काउंटर खोल रहा है। यहां पंडित-पुजारी भी मौजूद रहेंगे।
पिछले साल छोटे तालाब स्थित खटलापुरा घाट पर हुए हादसे के बाद इस बार पुलिस और प्रशासन ने सख्त सुरक्षा इंतजाम किए हैं। खटलापुरा घाट पर डबल बैरीकेडिंग की गई है। कोई भी श्रद्धालु प्रतिमा विसर्जन करने घाट तक नहीं पहुंच पाएगा। घाट पर कुंड में प्रतिमाओं का विसर्जन निगम की टीम द्वारा किया जाएगा। घाट पर एक शिफ्ट में 50 से ज्यादा स्टाफ को सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है। निगम द्वारा हर वार्ड से गणेश प्रतिमाओं को इकट्ठा कर गाड़ियों से घाट तक लाकर विसर्जन किया जाएगा। वार्ड में जिस स्थान पर प्रतिमाएं इकट्ठा की जाएंगी वहां निगम द्वारा पंडित और पुजारी की व्यवस्था भी की गई है। यह काउंटर शनिवार सुबह 9 बजे से अनंत चतुर्दशी यानी बुधवार को शाम तक जारी रहेंगे।
अपने वार्ड में यहां करें गणेश विसर्जन
- जोन -1 : वार्ड 1. गांधी नगर वार्ड कार्यालय, 2. अयप्पा मंदिर, 3. भैंसाखेड़ी माध्यमिक शाला, 4. कम्युनिटी हॉल, 5. बैरागढ़ फायर स्टेशन।
- जोन -2 : वार्ड 6. विजय नगर कार्यालय, 7. कोहेफिजा वार्ड कार्यालय, कोहेफिजा, 8. जोन कार्यालय, रॉयल मार्केट, 10. वार्ड कार्यालय ईदगाह हिल्स, 21. वार्ड कार्यालय, पुराना कबाड़खाना
- जोन -3: वार्ड 9. सिंधी कॉलोनी चौराहा, 11- शाहजहांनाबाद टंकी के पास, 12 नारियल खेड़ा चौराहा,13 शॉपिंग सेंटर, थाना टीला जमालपुरा, 14- शासकीय पुतलीघर स्कूल।
- जोन -4 : 15. वार्ड कार्यालय, 16. चौकसे नगर, 17. वार्ड कार्यालय शांति नगर, 18. नादरा बस स्टैंड, 20. मंगलवारा दुर्गा मंदिर।
- जोन- 5 : 19. दुर्गा मंदिर, पटेल नगर, 22. पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर चौबदारपुरा, 23. झांकी शेड भोईपुरा, 24. हिंदी भवन परिसर और वार्ड कार्यालय प्रोफेसर्स कॉलोनी
- जोन- 6 : 25. जोन कार्यालय, 26. शासकीय स्कूल नीलबड़, 27 सामुदायिक भवन कोटरा, नया बसेरा, 28. सामुदायिक भवन गीतांजलि, 29. वार्ड कार्यालय।
- जोन- 7 : 30. राम मंदिर, चूनाभट्टी, 31. वार्ड कार्यालय, 32. शास्त्री नगर कम्युनिटी हॉल, 46. 5 नंबर वाचनालय, 51- वार्ड कार्यालय।
- जोन- 8 : 33- भीम नगर बस स्टॉप के पास, 34. महाराणा प्रताप स्कूल, 35. लिली टॉकीज के पास, 42. सेंट फ्रांसिस स्कूल, 47 मद्रासी कॉलोनी, जैन मंदिर
- जोन- 9 :43- सुभाष नगर कम्युनिटी हॉल, 45. जोन कार्यालय 10 नंबर, 48. हनुमान मंदिर 1100 क्वार्टर्स, 50. सेवाय कॉम्प्लेक्स,
- जोन- 10 : वार्ड 36. हबीबिया स्कूल, 37. सरकारी स्कूल के पास द्वारिका नगर, 38. सेमरा सरकारी स्कूल, 71. अशोका गार्डन दशहरा मैदान।
- जोन- 11 : 39. चाणक्यपुरी, सामुदायिक केंद्र, 40. वार्ड कार्यालय ऐशबाग, 41. वार्ड कार्यालय बाग दिलकुशा, 70 वार्ड कार्यालय, पंजाबी बाग।
- जोन- 12: 44. जोन कार्यालय, 12. सुभाष नगर, 58. वार्ड कार्यालय कस्तुरबा नगर, 59. अन्ना नगर पुराना वार्ड कार्यालय, 69. वार्ड कार्यालय अशोक विहार।
- जोन- 13 : 52. मारूति नंदन कॉम्प्लेक्स, 53. वार्ड कार्यालय, भेल संगम कॉलोनी, 54. वार्ड कार्यालय, साकेत नगर, 55. वार्ड कार्यालय, अमराई कॉलोनी
- जोन- 14 : 56. बजरंग मार्केट बरखेड़ा, 57. पंचवटी मार्केट वार्ड कार्यालय, 60. अवधपुरी तिराहा, विवेकानंद स्कूल, 61. अवधपुरी तिराहा, विवेकानंद स्कूल
- जोन- 15 : वार्ड 62. हनुमान मंदिर, 63. गणेश मंदिर, पिपलानी, 64. आनंद नगर स्कूल, 66 इंद्रपुरी कम्युनिटी ह़ॉल, 67 इंद्रपुरी कम्युनिटी हॉल।
- जोन- 16 : 65- वार्ड कार्यालय, 68 सरयू सरोवर, वार्ड 72 अाैर 72 भानपुर ब्रिज के नीचे वार्ड कार्यालय, 74- हस्तशिल्प विकास निगम
- जोन- 17 : वार्ड 75, वार्ड 79 सरदार पटेल स्कूल, करोंद, वार्ड 76. फायर ब्रिगेड के पास छोला, वार्ड 77. हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी और वार्ड 78. स्वामी विवेकानंद कॉलोनी।
- जोन- 18 : 80, 82, 83 वार्ड कार्यालय।
- जोन- 19: वार्ड 81, 84 के तहसील कार्यालय, 85 संस्कार भारती स्कूल और कटारा हिल्स।
धर्मगुरुओं की सलाह- घर के बगीचे या गमले में ही करें प्रतिमाओं का विसर्जन… इससे बढ़ेगी शुभता.
जलाशय को प्रदूषित होने से बचाना है
जलाशयों को भी प्रदूषित होने से बचाना है। हमारा दायित्व है कि प्रतिमाओं का विसर्जन भी शुद्धता से हो सके। इसलिए घर में ही प्रतिमा का विसर्जन करें।
-महंत चंद्रमादास त्यागी
जहां विसर्जन करें, वहां पौधा भी लगाएं
गणेश प्रतिमा का विसर्जन बगीचे अथवा गमले में करें तो श्रेष्ठ है। जहां विसर्जन करें, वहां पाैधे भी लगाएं। इससे वे सदैव घर में रहकर मंगल कर सकेंगे।
-पं. विष्णु राजौरिया, धर्माचार्य
सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता रहेगा
मंगलमूर्ति की प्रतिमा को अपने घर के पवित्र वातावरण में ही विसर्जित करना उत्तम रहेगा। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार होता रहेगा।
-पं. चंद्रकांत बेहेरे, धर्मगुरु
0