हजारीबाग2 दिन पहले
- कॉपी लिंक
- जैक 12वीं का रिपोर्ट कार्ड… कॉमर्स में इस साल 73.28 प्रतिशत और आर्ट्स में 78.92 विद्यार्थियों ने पाई है सफलता
झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 12वीं का रिजल्ट शुक्रवार की शाम को जारी किया। रिजल्ट को दोपहर में जारी करना था। शाम तक परीक्षार्थी रिजल्ट का इंतजार करते रहे। हजारीबाग के 12वीं कला विज्ञान और वाणिज्य के विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। छात्राओं की तुलना में छात्रों का रिजल्ट बेहतर रहा है।
इस साल इंटर विज्ञान संकाय हजारीबाग का रिजल्ट पिछले साल से काफी बेहतर रहा है। विज्ञान संकाय में हजारीबाग जिला राज्य में अव्वल स्थान प्राप्त किया। राज्य में विज्ञान का ओवरऑल रिजल्ट 59 प्रतिशत रहा जबकि हजारीबाग जिले का रिजल्ट 72.67 प्रतिशत रहा है । पिछले साल की तुलना में हजारीबाग के विज्ञान संकाय के रिजल्ट में 3.05 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। पिछले साल हजारीबाग राज्य में दूसरे स्थान पर रहा था। वाणिज्य संकाय में भी हजारीबाग रिजल्ट सुधरा है।
वाणिज्य में हजारीबाग का रिजल्ट 73.28 प्रतिशत रहा है। वाणिज्य मेें 1.87 प्रतिशत का सुधार हुआ है। कला संकाय में हजारीबाग इस साल पिछड़ा है। इस बार 78.92 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं। कला में 11.53 प्रतिशत की गिरावट आई है। पिछले साल हजारीबाग जिला विज्ञान के मामले में राज्य में दूसरे स्थान पर रहा था। 2018 में हजारीबाग जिले का 2018 में कला संकाय का रिजल्ट 80.87 प्रतिशत, विज्ञान में 62.12 प्रतिशत और वाणिज्य में 72.51 प्रतिशत रहा था । 2019 में कला का संकाय में 90.45 प्रतिशत, विज्ञान में 69.62 प्रतिशत और वाणिज्य में 71.41 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए थे।
- साइंस… नीतीश कुमार पहले, रुपेश को दूसरा स्थान, नेहा और सूर्यदेव तीसरे स्थान पर रहे
- कॉमर्स… रिया को जिला में पहला स्थान मिला रानी दूसरे और रिया तीसरे स्थान पर रही
- आर्ट्स… किरण जिले की टॉपर बनी, नेहा दूसरे नंबर पर रही और आराध्या तीसरे स्थान पर रही
ट्यूशन की जरूरत ही नहीं पड़ी
इन्टर साइंस कॉलेज हजारीबाग के टॉपर नीतीश कुमार इंजीनियरिंग में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं। नीतीश मूल रूप से चतरो चट्टी बोकारो के निवासी हैं। इन्होंने विज्ञान में 452 अंक हासिल कर राज्य में दूसरा स्थान हासिल किया है। नीतीश बताते हैं कि पढ़ाई के लिए हजारीबाग के लॉज में रहता था। छह घंटे की पढ़ाई के बाद लॉज में आकर भोजन बनाना और उसके बाद सेल्फ स्टडी करना होता था। कॉलेज की क्लास नियमित थी। ट्यूशन की जरूरत ही नहीं पड़ी।
बच्चों की सालभर की मेहनत रंग लाई : डीइओ
हजारीबाग विज्ञान संकाय के रिजल्ट की बाबत डीइओ हजारीबाग लुदी कुमारी ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि दसवीं में परिणाम संतोषजनक नहीं था। विज्ञान के शिक्षकों ने कमी को पूरा कर दिया। लगभग एक साल पहले प्लस टू में विज्ञान के 116 शिक्षक नियुक्त हुए थे। उन्होंने एक साल मेहनत किया। उसी का प्रतिफल मिला है। बच्चों विज्ञान के प्रति रूचि जगाने के लिए जिन विद्यालयों में विज्ञान लैब नहीं था वहां लैब ऑन व्हील पहुंचा था।
टाॅप-10 : साइंस
नाम स्कूल अंक 1 नीतीश कु. केसरी इंटर साइंस कॉलेज ह. 452 2 रुपेश कु. यादव इंटर साइंस कॉलेज ह. 449 3 नेहा कुमारी इंटर साइंस कॉलेज ह. 448 3 सूर्यदेव मेहता इंटर साइंस कॉलेज ह. 448 5 शुभम कुमार इंटर साइंस कॉलेज ह. 447 6 सचिन कु. महतो इंटर साइंस कॉलेज ह. 446 6 मनीष प्रसाद इंटर साइंस कॉलेज ह. 446 7 कार्तिक राज इंटर साइंस कॉलेज ह. 445 8 सुबोध कुमार इंटर साइंस कॉलेज ह. 443 9 विशाल कु. मेहता इंटर साइंस कॉलेज ह. 442 9 प्रेरणा कुमारी इंटर साइंस कॉलेज ह. 442 9 गौतम कु. गौरव इंटर साइंस कॉलेज ह. 422 10 मुजाहिद अली संत कोलंबा हजारीबाग 440
टाॅप-10 : आर्ट्स
नाम स्कूल अंक 1 किरण कु. मेहता इंटर कॉलेज गर्रीकला 411 2 नेहा कुमारी संत कोलंबा कॉलेज 384 3 आराध्या प्रिया संत कोलंबा कॉलेज 383 4 परिधि अन्नदा कॉलेज 383 5 ममता कुमारी गुलमोहर इंटर कॉलेज 382 6 अदिती नामी संत कोलंबा कॉलेज 381 7 नंदन भाटिया हिंदू प्लस टू स्कूल 379 8 पूजा कुमारी झा इंटर कॉलेज होसिर 377 9 तन्नू कुमारी झा इंटर कॉलेज होसिर 377 10 निशा कुमारी केबीएसएस चौपारण 376
टाॅप-10 : कॉमर्स
नाम स्कूल अंक 1 रिया कुमारी केएन+2 इचाक 431 2 रानी कुमारी केबी हजारीबाग 416 3 रिया कुमार +2 हाईस्कूल बरही 414 4 विकास कुमार मार्खम हजारीबाग 412 5 तुषार कु. राम गुलमोहर हजारीबाग 399 6 मुस्कान कुमारी केबी हजारीबाग 392 6 ऋतु रानी केएन+2 इचाक 392 7 अनिशा परवीन विष्णुगढ़ इंटर कॉलेज 391 8 फिजा परवीन अनंदा हजारीबाग 387 9 रंजीत पंडित विष्णुगढ़ इंटर कॉलेज 385 9 काजल कुमारी केएन+2 इचाक 385 10 संगीता कुमारी गुलमोहर हजारीबाग 383
0